रांची| लंदन स्थित प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस में आयोजित गोलमेज सम्मेलन में सांसद महुआ माजी ने शिरकत की। सम्मेलन की चर्चा ग्लोबल साउथ में एनर्जी ट्रांजिशन को आगे बढ़ाने के लिए व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और साहसिक विचारों पर केंद्रित थी। महुआ माजी ने झारखंड के संदर्भ में स्वच्छ ऊर्जा के लिए सरकारी प्रयास और जलवायु संकट को दूर करने के प्रयासों पर जोर देते हुए अपना वक्तव्य रखा। इस सम्मेलन में भारत, इंडोनेशिया, अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।


