रांची में प्रदेश 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का एक दिवसीय धरना स्थगित

धालभूमगढ़ | झारखंड प्रदेश 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने 28 जून 2025 को रांची राजभवन के पास होने वाला एकदिवसीय महा धरना स्थगित कर दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिला संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएचएम कार्यालय नामकुम रांची में झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ, सम्मान फाउंडेशन संस्था और एनएचएम के राज्य नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में संघ की मांगों पर चर्चा हुई। एनएचएम ने मांगें मानने की सहमति दी। इसी कारण धरना फिलहाल टाल दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *