सरकार बेअ दबी संबंधी सख्त कानून के प्रति गंभीर हो : धामी

अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार से बेअदबी मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नया कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर लंबे समय से समाना में टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे सिख युवक गुरजीत सिंह खालसा की हालत बिगड़ गई है। धामी ने कहा कि सिख भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार का रवैया लगातार गैर जिम्मेदाराना रहा है, जिसके कारण सिख युवक की जान को खतरा बना हुआ है। धामी ने कहा कि बेअदबी का मामला बेहद गंभीर है और सिख संगठन शिरोमणि कमेटी हमेशा दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रयासरत रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *