स्मार्ट सिटी : शहर कूड़े के ढेरों में तब्दील , अधिकारी बेपरवाह

अमृतसर| स्मार्ट सिटी की चमक-धमक के दावे एक बार फिर जमीनी हकीकत के सामने फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। शहर की गलियों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। शहरवासियों की मानें तो महीनों से सफाई नहीं हुई है और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। कई मोहल्लों और प्रमुख बाजारों में स्थिति इतनी खराब है कि बदबू के कारण राह चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। लाका निवासियों के मुताबिक पार्षद उनसे कहते हैं कि अफसरशाही के आगे उनकी भी नहीं चलती। अधिकारी सुनते ही नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *