खाली पड़े प्लाटों से कूड़ा -कचरा और गंदा पानी तुरंत साफ करवाएं : डीसी

अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने शहर और कस्बों में स्थित खाली पड़े प्लाटों की गंदगी पर सख्त रुख अपनाते हुए उनके मालिकों को प्लाट से कूड़ा-कचरा और गंदा पानी तुरंत हटाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन आदेशों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। डीसी की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि शहर में कई ऐसे खाली प्लॉट हैं। जो किसी न किसी की प्राइवेट प्रापर्टी है। जिनमें लगातार कूड़ा-कचरा, गंदगी और गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर और जानलेवा साबित हो सकती हैं। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए खाली प्लॉटों की नियमित सफाई आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *