पंथक गुटों को एकजुट कर एक मंच पर लाने को प्रयासरत भर्ती कमेटी

अमृतसर| श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से 2 दिसंबर को गठित पांच सदस्यीय शिअद भर्ती कमेटी के प्रमुख मनप्रीत सिंह की अगुवाई में अकाली दल वारिस पंजाब के साथ बैठक हुई। बैठक में सांझा पंथक मंच बनाने पर चर्चा की गई। इस गठबंधन के तहत ही अगले एसजीपीसी के आम चुनाव लड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पंथक सूत्रों के अनुसार भर्ती कमेटी द्वारा शिअद बादल को पटखनी देने के लिए बनाई जा रही योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी है। शिअद बादल गुट से बागी एसजीपीसी सदस्य भाई मनजीत सिंह ने बताया कि जुलाई के अंत तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अभी तक 10 लाख से अधिक अकाली वर्करों की भर्ती की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *