पार्क के बीचों बीच बनाया फुटपाथ, बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं, हुआ बदहाल

भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू स्थित पुडा कॉलोनी के पार्क की हालत खराब है। यहां फुटपाथ गलत जगह बनाए गए हैं। पार्क की दीवार से हटकर बने फुटपाथ के कारण काफी जगह बर्बाद हो गई है। पार्क में 2022 में एक बड़ी कनोपी लगाई गई थी। इसने भी बहुत जगह घेर ली है। इलाकावासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि रणजीत एवेन्यू सैक्टर 4 में बने इस पार्क में बच्चों के झूले टूटे हुए हैं। बैठने के लिए बहुत ज्यादा टेबल लगाए गए हैं। इससे भी पार्क का बड़ा हिस्सा ढक गया है। लोगों ने पुडा से मांग की है कि पार्क की हालत सुधारी जाए। इस मौके पर हरजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, सुच्चा सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। पुडा भवन अमृतसर के डेवलपमेंट एस्टेट ऑफिसर हरजिंदर सिंह जस्सल ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में आई है। इस संबंध में वह टेक्निकल और प्लानिंग विंग से बातचीत करके जल्द ही पार्क की मेंटेनेंस और समस्या का हल करवाया जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार का सम्या न हो। जानकारी देते गुरविंदर सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *