फाजिल्का में थाने पहुंचे दो युवक:बोले-नशा छोड़ना चाहते हैं, पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया

फाजिल्का में शनिवार को दो युवक नशा छोड़ने के लिए थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया। दोनों हेरोइन का नशा करते हैं। वहीं सिटी इलाके में जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नशा छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी के चलते नशे के आदि युवा सिटी थाना पुलिस के पास नशा छोड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। सिटी थाना के एसएचओ लेख राज ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार सिटी इलाके में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को अब तक पकड़ा जा चुका है। पुलिस के पास पहुंच रहे नशे के आदी वहीं आरोपियों से हेरोइन, नशे की गोलियां और प्रतिबंधित कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। एसएचओ का कहना है कि जहां नशे के खिलाफ कार्रवाई हो रही है l यही वजह है कि नशे के आदि युवक पुलिस के पास नशा छोड़ने के लिए भी पहुंच रहे हैं। थाने पहुंचे दो युवक थाने पहुंचे दो युवकों ने कहा कि वह नशा छोड़ना चाहते हैं l जिन्हें सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद इलाज के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है l एसएचओ लेखराज ने दावा किया कि 2 महीने के भीतर करीब 100 से अधिक युवाओं को नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *