पंजाब कैबिनेट विस्तार टला:राज्यपाल कटारिया पहुंचे उदयपुर; नए चुने गए विधायक अरोड़ा को भी दिलानी है मंत्रीपद की शपथ

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट विस्तार को टाल दिया गया है। यह फैसला राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अनुपस्थिति के कारण लिया गया है, जो फिलहाल उदयपुर दौरे पर हैं। गौरतलब है कि चुनावों से पहले AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और जीत के बाद सीएम भगवंत मान ने 2-4 दिनों में कैबिनेट विस्तार की बात कही थी। वहीं, अब राज्यपाल के 2 जुलाई तक चंडीगढ़ से बाहर रहने की सूचना है, ऐसे में नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया संभव नहीं हो पाएगी। अनुमान है कि अब विस्तार 2 जुलाई के बाद ही संभव हो पाएगा। राज्यपाल ही मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हैं। एक वरिष्ठ आम आदमी पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि इसी कारण कैबिनेट विस्तार पर होने वाली चर्चाएं भी फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। विधायक अरोड़ा को शामिल करना है मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो दिन पहले राज्यपाल से मुलाकात के बाद घोषणा की थी कि अगले दो-तीन दिनों में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने लुधियाना पश्चिम से हाल ही में निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल करने की पुष्टि भी की थी। हालांकि उन्होंने अन्य संभावित नए चेहरों के नामों का खुलासा नहीं किया था। जिसके बाद अब संजीव अरोड़ा आज सुबह विधायक पद की शपथ ले रहे हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। दो पद अब भी खाली, फेरबदल की अटकलें तेज फिलहाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 16 सदस्यीय कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली हैं। पंजाब सरकार अधिकतम 18 मंत्रियों को शामिल कर सकती है, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। ऐसे में नए चेहरों के अलावा कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जाने और संभावित फेरबदल की अटकलें भी तेज़ हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *