फिरोजपुर जेल में कमांडो से हेरोइन बरामद:जूते में छिपाकर लाया, ड्यूटी पर आते समय पकड़ा गया

फिरोजपुर केंद्रीय जेल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो को नशीले पदार्थों की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा बारह बजे की घटना है। कमांडो सुख्खा सिंह जब ड्यूटी पर जाने के लिए जेल के मेन गेट पर पहुंचा। वहां तैनात कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बाएं पैर के जूते के तलवे में छिपाकर रखी 20 ग्राम हेरोइन मिली। जेल के सहायक अधीक्षक तरसेम सिंह की शिकायत पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी कमांडो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या सुख्खा सिंह पहले भी ऐसी गतिविधियों में शामिल था। यह घटना जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। राज्य सरकार जेलों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने का दावा करती है। लेकिन जेल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ही इस काम में लिप्त पाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *