रायपुर के फोम फैक्ट्री में भीषण आग…जलकर कंकाल बना मजदूर:शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, 3 घंटे तक पुलिस- फायरकर्मी करते रहे मशक्कत

रायपुर के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक मजदूर की जिंदा जल गया है। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मजदूर फैक्ट्री के भीतर काम कर रहा था इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। मंदिर हसौद थाना प्रभारी अविनाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे की है। कुटेसर नाम के गांव में एक फोम फैक्ट्री में है। जहां पर गद्दा बनाया जाता था। यहां पर अचानक शार्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़क गई। आग तेजी से केमिकल और फोम जैसे ज्वलनशील पदार्थ में फैल गई। जिससे कुछ ही मिनटो में तेज आग की लपटें उठने लगी। एक मजदूर जिंदा जला बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के भीतर 17 वर्कर काम कर रहे थे। आग लगते ही सभी मजदूर बाहर की ओर भागने लगे। लेकिन एक मजदूर त्रिलोचन ध्रुव (उम्र 18 साल) निवासी मगरलोड धमतरी आग की चपेट में आ गया। आग से उसका शरीर पूरी तरह जलकर राख हो गया। सहकर्मियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। तीन दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर इस घटना की सूचना मिलने के बाद एक निजी फैक्ट्री से दमकल की गाड़ी मंगवाई गई। वहीं 2 दमकल वाहन रायपुर से बुलाए गए। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में करीब दर्जन भर से ज्यादा कर्मचारी बाहर से आए हुए हैं। वही चार कर्मचारी स्थानीय है। फिलहाल पुलिस इस मामले में फैक्ट्री मालिक मुकेश अग्रवाल से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *