कपूरथला में AAP नेता के भतीजे की मौत:कार से जा रहे थे, ट्रक में मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार

कपूरथला में आप नेता के भतीजे की सड़क हादसा में मौत हो गई है। गोइंदवाल साहिब रोड पर रात करीब 11 बजे भवानीपुर गांव के पास एक स्विफ्ट कार (PB-09-AK-1321) की राणा शुगर मिल के ट्रक (PB-13-AL-6305) से टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर तरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तरनजीत गांव दबूलिया के बालकर सिंह के बेटे थे। वह सुल्तानपुर लोधी के आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज सज्जन चीमा के भतीजे थे। थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *