5 साल पुराने अपहरण-हत्या केस का खुलासा:कराईकेला में तीन आरोपी गिरफ्तार, लव ट्रायंगल में की थी हत्या; कंकाल बरामद

पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने 5 साल पुराने सीताराम बोदरा अपहरण और हत्या के मामले का शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लव ट्रायंगल और आपसी दुश्मनी में आरोपियों ने सीताराम बोदरा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने राम बोदरा, पातोर हेम्ब्रम और लालो बोदरा को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर राजबिजयपुर के बेनटांगर के पास नहर से एक क्षतिग्रस्त मानव कंकाल बरामद किया गया। मौके पर एसडीपीओ शुभम प्रकाश, मजिस्ट्रेट और रांची से आई राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौजूद थी। 20 सितंबर 2020 को हुआ था अपहरण दरअसल, कराईकेला थाना क्षेत्र के टेंटेईपदा गांव से 20 सितंबर 2020 को सीताराम बोदरा का अपहरण हुआ था। पीड़ित के पिता नंदू बोदरा ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों को 27 जून को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध राम बोदरा को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने अपने दो साथियों पातोर हेम्ब्रम और लालो बोदरा का नाम भी बताया। पुलिस ने तीनों को 27 जून को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ शुभम प्रकाश के अनुसार, मृतक सीताराम बोदरा का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह आरोपी पातोर होनहागा को पसंद नहीं था। साथ ही सीताराम की पातोर होनहागा से आपसी रंजिश भी चल रही थी। इन्हीं सब वजह से आरोपियों ने सीताराम का अपहरण का हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *