अबोहर में चोर ने छत से लगाई छलांग:पुलिस को देखकर भागा, नीचे गिरने से पैरों में लगी चोट, किया अरेस्ट

फाजिल्का में अबोहर की इंद्रा नगरी में चोरी की वारदात करने का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी प्रगट सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रगट सिंह पकड़े जाने से बचने के लिए छत से कूद गया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में चोट आई। सिटी वन थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि आरोपी प्रगट सिंह इंद्रा नगरी गली नंबर 4 का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से पहले 16 हजार रुपए बरामद किए। बाद में पूछताछ में 6 हजार रुपए और चांदी की एक चेन भी मिली। दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी रमन और रजत अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। राहुल मक्कड़ की शिकायत पर पुलिस ने प्रगट सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 331(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों फरार आरोपी ठाकर आबादी के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *