अदाकार दिलजीत के हक में आई पंजाब भाजपा:होबी धालीवाल बोले-सरदार जी-3 नहीं होनी चाहिए बैन, दोसांझ को ना किया जाए ट्रोल

फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर दिलजीत दोसांझ विवादों में हैं। फिल्म संगठन लगातार उन्हें ‘बॉर्डर 2’ से हटाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच पंजाब भाजपा ने दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया है। आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा कल्चरल सेल के प्रदेश कन्वीनर होबी धालीवाल ने कहा कि दिलजीत दोसांझ पंजाबी युवा है। मैं आज भाजपा का नेता होने के नाते यह कहना चाहता हूं कि भाजपा दिलजीत का समर्थन करती है। दिलजीत को ट्रोल हमें नहीं करना चाहिए। पहलगाम में जो घटना हुई बहुत दुखद है। दिलजीत की फिल्म का विरोध करना गलत उनकी फिल्म सरदार जी-3 का विरोध नहीं करना चाहिए। ये फिल्म बैन नहीं होनी चाहिए। मैं भारतीय हूं इसलिए मेरा भारत हमेशा महान था है और रहेगा। यदि हमारे को विरोधी देश सिर उठाता है तो उसका हम मुकाबला करेंगे। यहां बता दें कि दिलजीत की फिल्म करीब 7 या 8 महीने पहले शूट हुई है। फिल्म शुरू करने से पहले कई राए ली जाती है उसके बाद ही किसी अदाकार को चुना जाता है। दिलजीत अकेले कभी किसी अदाकार को नहीं चुन सकते। अकेला दिलजीत की फिल्म बैन करने से कुछ नहीं होगा। बैन करना है तो अकेली फिल्म ही क्यों पाकिस्तानियों के गीत भी बैन हो बात करें यदि सोशल मीडिया में आज भी रेशमा या अन्य पाकिस्तानियों के गीत है। उसे भी लोग सुनते है। यदि ऐसा है तो ये गीत भी बैन होने चाहिए। कई ऐसे कलाकार है जो पाकिस्तान में जाकर पंजाबी फिल्मों को शूट करके आ रहे है उसे भी बंद करना चाहिए। दिलजीत की फिल्म को बैन करने के लिए हंगामे किए जा रहे है जो कि सरासर गलत है। मैं भी दिलजीत दोसांझ को संदेश देता हूं कि आपने पंजाबी मां बोली की बहुत सेवा की है। जब तुम इंटरनेशनल स्टेज पर कहते हो कि पंजाबी आ गए ओय तो मेरा खुद का सिर भी पंजाबी होने के नाते गर्व से उठ जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *