लुधियाना में ढाई किलो हेरोइन समेत तस्कर काबू:पाकिस्तान कनेक्शन के मिले सुराग, जगराओं से बाइक पर लौट रहा था

लुधियाना जिले में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन के पास से 2 किलो 503 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। वह गुरदासपुर जिले के गांव बढ़ाला ग्रथिया सेखवा बटाला का रहने वाला है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा जानकारी के अनुसार पुलिस को किशनपुरा चौक पर गश्त के दौरान सूचना मिली थी। आरोपी जगराओं की तरफ से हेरोइन लेकर आ रहा था। नाकाबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में हेरोइन के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और छोटे लिफाफे भी मिले। अमृतसर में असला एक्ट का केस जांच अधिकारी एसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि आरोपी पर 2020 में अमृतसर में असला एक्ट का केस दर्ज है। जांच में कई बड़े तस्करों से उसके संबंध सामने आए हैं। पुलिस को पाकिस्तान कनेक्शन के भी सुराग मिले हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी पाकिस्तान से इतनी मात्रा में हेरोइन कैसे मंगवा रहा था। नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस साथ ही उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के मोबाइल की भी जांच चल रही है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *