फाजिल्का में रिटायरमेंट से 3 दिन पहले फौजी की मौत:अचानक दिल का पड़ा दौरा, परिवार कर रहा था स्वागत की तैयारी

फाजिल्का जिले के गांव कोहाड़ियावाली में फौज में काम करने वाले एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई l बताया जा रहा है कि 30 जून को फौजी जवान रिटायर हो रहा था l जिसने अपने भाई को जश्न मनाने की तैयारी करने के लिए फोन भी किया l परिवार जश्न की तैयारी कर रहा था कि इसी बीच उसकी मौत की दुखद खबर घर पहुंची l इसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है l 30 जून को रिटायर होकर लौट रहा था घर जानकारी के अनुसार मृतक के भाई बचित्र सिंह ने बताया कि 25 वर्ष फौज में सेवा करने के बाद 30 जून को रिटायरमेंट होकर उसका भाई सतनाम सिंह घर पर आ रहा था l उसने उसे फोन किया और जश्न मनाने की तैयारी करने के लिए कहा l जहां पूरा परिवार, रिश्तेदार और उसके दोस्त इंतजार कर रहे थे और इसके विपरीत एक बुरी खबर उन्हें घर पर मिली कि सतनाम सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 2001 में असम राइफल फर्स्ट में हुआ था भर्ती सतनाम सिंह फाजिल्का जिले के गांव कौहाड़ियावाली का रहने वाला था l जो साल 15 अगस्त 2001 में असम राइफल फर्स्ट में भर्ती हुआ था l सतनाम सिंह जहां एक बढ़िया सैनिक था l वहीं वह बहुत बढ़िया खिलाड़ी भी था l उसने फौज में 2004 तक क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लिया और बाद में बॉक्सिंग करने लगा l सतनाम सिंह बॉक्सिंग में सुपर हैवीवेट स्तर पर इंटर ब्रिगेड मुकाबले में विजेता रहा l विदेश में रह रहे भाई को किया था फोन सतनाम सिंह अपनी रिटायरमेंट को लेकर बहुत खुश था और उसने विदेश रहते अपने भाई को यह कहा कि मैं वृद्ध माता-पिता सहित अपने और उसके परिवार की देखभाल कर लेगा, वह चिंता न करें, क्योंकि वह अब सेवानिवृत्त होकर परिवार में आ रहा है l अब परिवार में अच्छा समय गुजरेगा, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये खुशियां शौक में बदल जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *