अधिक सैलरी का लालच देकर युवती को UP में बेचा:शादी कराई,युवक जबरन करता था रेप, जशपुर से अंबिकापुर काम करने आई थी, 7 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से काम की तलाश में अंबिकापुर आई युवती को उत्तर प्रदेश में मोटी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का लालच देकर बेच दिया गया। युवती की जबरन एक युवक से शादी भी करा दी गई। युवक ने युवती के साथ रेप भी किया। युवती ने भागने की कोशिश की, तो उसके साथ मारपीट की गई। सरगुजा पुलिस ने युवती को उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना मणिपुर थाना इलाके की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, 21 जून को अंबिकापुर के मणिपुर थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 20 साल की चचेरी बहन 6 महीने पहले अंबिकापुर में काम की तलाश में आई थी। यहां रहकर एक होटल में काम कर रही थी। कुछ दिनों पहले उसने किराए से कमरा भी ले लिया। 19 जून को युवती के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि एक लाख रुपए दो और अपनी बहन को ले जाओ। चचेरी बहन ने बताया, उसे बेचा गया एक सप्ताह पहले कॉल आने के बाद युवती ने अपनी चचेरी बहन से बात की तो उसने बताया कि, अंबिकापुर के चठिरमा निवासी काबिल अंसारी उसकी पत्नी हीना और रामेश्वरी सोनवानी ने अधिक पैसे में काम दिलाने का झांसा देकर उत्तरप्रदेश लेकर आए। वहां एक लाख रुपए में बेच दिया। मामले में पुलिस ने धारा 143(2), 87, 3 (5) BNS का केस दर्ज किया है। कानपुर ले जाकर बेचा, जबरन शादी कराई सरगुजा पुलिस ने काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। काबिल अंसारी ने बताया कि, उसकी पहचान भिंड मध्यप्रदेश निवासी सुरेंदर कुशवाहा से करीब 2 साल पहले हुई थी, जो शादी के लिए लड़की खोजने गढ़वा झारखंड आया था। उन्होंने सुरेन्दर कुशवाहा से युवती को लेकर बेचने के लिए बात की। सुरेन्दर के कहने पर आरोपी युवती को लेकर औरया उत्तरप्रदेश पहुंचे। वहां उन्होंने युवती की शादी कराने को कहा। युवती ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसका विवाह सुमित राठौर नाम के युवक से करा दिया। इसके बदले में सुरेंद्र कुशवाहा ने 40 हजार रुपए दिए। रामेश्वरी ने पीड़िता का मोबाइल ले लिया, जिससे वो किसी से संपर्क न कर सके। युवक जबरदस्ती करता था रेप पुलिस ने सबसे पहले बेचने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ा। उनके पूछताछ के बाद युवती को उत्तरप्रदेश से बरामद किया। युवती ने बताया कि, उसकी शादी जबरदस्ती सुमित राठौर के साथ करा दी गई है। वो जबरन रेप करता रहा। उसने भागने की कोशिश की तो सुमित राठौर और उसके पिता राकेश राठौर ने युवती से मारपीट की। मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि, पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 137(2), 140(3), 142, 144(2), 64(2)(ड), 69 BNS के तहत कार्रवाई की गई है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार …………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… 16 साल की लड़की को MP में कसाई को बेचा: पीड़िता बोली-24 दिन काले-पानी की सजा जैसे गुजरे, रायपुर से हर साल 500 बच्चियां लापता रायपुर की 16 साल की नाबालिग को एमपी के छतरपुर में एक युवक को बेचा गया। वो जानवर काटने का काम करता था। 24 दिन तक उसकी कैद में रहने के बाद लड़की अब घर लौटी है। दैनिक भास्कर संवाददाता ने नाबालिग से जैसे ही बात करने की कोशिश की वो रो पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *