सोचिए, जिस घर में आप चैन से रह रहे हों, उसकी दीवारों के पीछे सांपों का पूरा कुनबा रह रहा हो। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है रायपुर से सामने आया है। आरंग से महज 12 किमी दूर ग्राम देवरी में एक सामान्य मकान सांपों के नागलोक में में तब्दील हो गया। फर्श के नीचे एक गड्ढे में नाग-नागिन के साथ लगभग 35 छोटे सांप मौजूद थे जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया । लोगों को इस बात की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के लोग सांप के कुनबे को देखने पहुंचने लगे। इस दौरान लोगों ने शंकर भगवान के भी जयकारे लगाए। रोज रोज निकलने लगे सांप देवरी गांव के रहने वाले इंद्रकुमार साहू ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ रहेते है। कुछ दिन पहले घर के अंदर दो नन्हे सांप दिखाई दिए। बारिश का मौसम होने के चलते उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर दोनों को बाहर छोड़ दिया। लेकिन जब यह सिलसिला रोज-रोज दोहराया जाने लगा, तो मामला गंभीर हो गया। इंद्रकुमार ने गांव के ही एक सांप पकड़ने में वाले व्यक्ति को बुलाया। जब जांच शुरू हुई और कमरे में लगी फर्श को ठोककर देखा गया, तो एक जगह खोखलापन महसूस हुआ। एक एक करके सभी फर्श हटाकर खुदाई शुरू की गई तो जो नजारा सामने आया जिसे देख सबके होश उड़ गए। टाइल्स के नीचे एक गड्ढे में नाग-नागिन के साथ लगभग 35 छोटे सांप मौजूद थे। नाग परिवार घर के दो कमरों तक फैल चुका था। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची आरंग पुलिस और सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञों की टीम ने संभलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घर के सभी संदिग्ध हिस्सों की खुदाई की गई और एक-एक करके सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। गांव में दहशत का माहौल इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। लोग इंद्रकुमार के घर को अब ‘नागलोक’ कहकर पुकार रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी भी एक ही जगह इतने सांप एक साथ नहीं देखे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर गर्म और सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों की नींव, टाइल्स या सीलन भरे कमरों में घुस जाते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।


