फरीदकोट में अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार:बाइक में छिपाकर लाया, पुलिस को देख भागने लगा, पीछा कर पकड़ा

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ बाइक सवार एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव रत्तेवाल सोहनगढ़ निवासी जगरूप सिंह उर्फ रूपा के रूप में हुई, जिसके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर सीआईए स्टाफ जैतो के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरलाल सिंह की निगरानी में पुलिस पार्टी द्वारा गांव कोहरवाला चौराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आरोपी जगरूप सिंह बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर उसने बाइक को तेजी से पीछे की ओर मोड़ दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत से रिमांड पर लिया जा रहा है और पूछताछ कर उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकार्ड की जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के तीन केस दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *