कपूरथला में जगन्नाथ रथयात्रा:इस्कॉन मंदिर की तरफ से निकाली गई यात्रा, भक्तों ने हाथों से खींचा रथ

कपूरथला में आज शाम इस्कॉन मंदिर की तरफ से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। हजारों भक्तों ने “कृष्णा कृष्णा हरे हरे” के जयकारे लगाए। इस आयोजन में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने भी हिस्सा लिया। रथयात्रा श्री रानी साहिबा मंदिर से शुरू हुई। यह श्री सत्यनारायण बाजार और सदर बाजार होते हुए विश्राम स्थल तक पहुंची। यात्रा मार्ग पर भक्तों ने लंगर की व्यवस्था की। श्री सत्यनारायण मंदिर के सामने प्रबंधक कमेटी ने भगवान की आरती की। सिख धार्मिक संगठनों ने भी रथयात्रा का स्वागत किया। भक्तों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। सादी वर्दी में करीब 60 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से शुरू होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा का भारत में विशेष महत्व है। भक्तों की मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग यात्रा में शामिल नहीं हो पाते, वे घर पर या ऑनलाइन भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *