राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में दो दिन तक चलने वाले 21वीं स्टेट लेवल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शनिवार को पहला दिन था। पहले दिन 10000 मीटर दौड़, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, 100 मीटर, 400 मीटर, हर्डल्स, हाई जंप और 1500 मीटर, जेवलिन थ्रो, शॉर्ट पुट और रिले रेस मिलाकर कुल 21 इवेंट्स हुए। इनमें मेल कैटेगरी में 15 और फीमेल कैटेगरी में 6 इवेंट हुए। कुल 63 पदक दाव पर लगे। हालांकि कई इवेंट्स में थर्ड पोजिशन का स्लाट खाली रहा। ऐसे में कुल 34 पदक ही खिलाड़ी जीत पाए। इसमें पुरूष खिलाड़ियों ने 22 पदक और महिला खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते हैं। सबसे ज्यादा 09 पदक दुर्ग ने जीते। 06 पदकों के साथ धमतरी दूसरे और 05 पदकों के साथ कबीरधाम तीसरे स्थान पर रहा। पूरे इवेंट में रायपुर का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। राजधानी के खिलाड़ी सिर्फ दो पदक ही जीत पाए। इनमें 1 गोल्ड और 1 कास्य पदक शामिल है। जीतने वाले बच्चे नेशनल में खेलेंगे जीतने वालों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर विधायक मूणत पहनाकर बधाई दी। वहीं मेडल हासिल नहीं करने वालों का हौसला बढ़ाया। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट महेन्द्र आहूजा ने बताया कि स्टेट लेवल में जीतने वाले खिलाड़ियों को नेशनल में पार्टीसिपेट करने का मौका मिलेगा। ये नेशनल चैम्पियनशिप जुलाई में चेन्नई में होगी। दो पार्ट्स में हुए इवेंट इवेंट्स दो पार्ट में हुए। पहला पार्ट सुबह 7 से 11 बजे तक हुआ। और दूसरा पार्ट लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पहले दिन 33 जिलों से 250 खिलाड़ी पहुंचे। वहीं 60 से अधिक कोच मैनेजर ने कार्यक्रम में शामिल हुए। तस्वीरों में एथलेटिक्स चैंपियनशिप… जीतने वाले बच्चे नेशनल में खेलेंगे जीतने वालों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर विधायक मूणत पहनाकर बधाई दी। वहीं मेडल हासिल नहीं करने वालों का हौसला बढ़ाया। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट महेन्द्र आहूजा ने बताया कि स्टेट लेवल में जीतने वाले खिलाड़ियों को नेशनल में पार्टीसिपेट करने का मौका मिलेगा। ये नेशनल चैम्पियनशिप जुलाई में चेन्नई में होगी। मूणत बोले: ये अच्छा अवसर, पिछले पांच सालों में कुछ नहीं हुआ चीफ गेस्ट राजेश मूणत ने पूरे कार्यक्रम को लेकर पिछले पांच सालों में स्पोर्ट्स एक्टिविटी के नाम पर कुछ खास नहीं हुआ है। अब फिर से जिले और स्टेट लेवल पर कॉम्पिटिशन शुरू हुए हैं। इससे खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा। ये भी रहे मौजूद इवेंट में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के चेयरमेन जीएस बाम्बरा, सह सचिव रवि शंकर धनकर, खेल विभाग से वरिष्ठ प्रशिक्षक टी निंगराज रेड्डी, रितिका यादव और आदित्य सिंह भी मौजूद रहे।


