खड़गे सनातन का अपमान करते हैं:गृहमंत्री शर्मा बोले- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत नहीं करेगा छत्तीसगढ़

7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ उनका स्वागत नहीं करेगा। रायपुर में मीडिया से चर्चा मंे विजय शर्मा ने ये बयान दिया। विजय शर्मा ने कहा जिस तरीके मल्लिकार्जुन खड़गे सनातन परंपराओं का अपमान करते हैं, इसलिए मैं उनकी आलोचना भी करता हूं । उनके आने से छत्तीसगढ़ को लाभ नहीं होने वाला है । सनातनी परंपराओं का जो अपमान करते हैं मैं बिल्कुल मानता हूं कि छत्तीसगढ़ का उनका स्वागत नहीं करेगा । दरअरल खड़गे प्रदेश में किसानों को होने जा रहे आंदोलन की अगुवाई करंेगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें बूस्टअप करेंगे। इस दौरे के बाद कांग्रेस प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना सकती है। खड़गे पर सनातन के अपमान का आरोप क्यों
दरअसल महाकुंभ के समय जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्नान करने गए तो खड़गे ने कहा- अमित शाह 100 जन्मों के बाद भी स्वर्ग नहीं जा पाएंगे। इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को “हिंदू विरोधी” करार दिया। खड़गे ने कहा था- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर इतने पाप किए हैं कि वे 100 जन्मों में भी स्वर्ग नहीं जा पाएंगे.” कोई बांग्लादेशी यहां नहीं रहेगा
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसके अलावा बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर भी बयान दिया, शर्मा ने कहा- घुसपैठियों को वोट बैंक समझा गया है। हम नहीं चाहते कि घुसपैठ हो, हमारा कर्तव्य है हम यह बिल्कुल मानते हैं कि ऐसे लोगों को आने से समाज में दूषण पैदा होगा। समाज में विभिन्न अपराध होंगे, हमारे स्वयं के लोगों की व्यवस्थाएं खराब होंगी। यहां बांग्लादेश से लोग आकर क्यों रहेंगे। कार्रवाई होगी। अब सरकार पर भरोसा बढ़ा
नक्सलियांे के सरेंडर को लेकर विजय शर्मा ने कहा- अब नक्सली पुनर्वास कर रहे हैं, बहुत ही प्रसन्नता का विषय यह है कि हरवर्ष जब आप गिरफ्तारी की संख्या देखें तो ये ज्यादा होती थी। सरेंडर कम होते थे। अब सरेंडर अधिक हो रहे हैं। कुल मिलाकर नक्सली अब मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *