नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे, VIDEO:सूरजपुर में ग्रामीणों ने की पुल निर्माण की मांग; बारिश से बढ़ा जल स्तर

सूरजपुर जिले में लगातार बारिश से ग्रामीणों इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत महूली के पहाड़ पारा के लोग नदी पार कर आने-जाने मजबूर है। यहां की प्राथमिक शाला दो नदियों के बीच स्थित है। एक तरफ बेबदी नदी है, तो दूसरी तरफ बघबुडवा नदी। इसी बीच स्कूली बच्चों को नदी पार कराने का वीडियो सामने आया है। वर्तमान में स्कूल में 31 बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। बारिश के कारण दोनों नदियां उफान पर हैं। बच्चों को रोज स्कूल पहुंचने के लिए उफनती नदियों को पार करना पड़ता है। दोनों नदियों पर पुल निर्माण की मांग ग्रामीणों के मुताबिक, मामूली बारिश में भी नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। उन्होंने कई बार जिला प्रशासन से दोनों नदियों पर पुल निर्माण की मांग की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शाला प्रवेश उत्सव मना रहा है। परंतु इस क्षेत्र के बच्चों की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द पुल निर्माण कराए, ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचने का रास्ता मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *