भरनो | भरनो-तुरीअम्बा मुख्य सड़क पर मठ तुरीअम्बा तालाब के समीप शनिवार के शाम को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार लोहरदगा जिला के बिडलानी गांव निवासी परमेश्वर लोहरा 45 वर्ष और उसका पुत्र अंकित लोहार 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर लोहरा अपने 6 वर्ष के पुत्र अंकित लोहरा को लेकर अपने बाइक में लापुंग थाना क्षेत्र के दौलैचा बाजार गया था। शाम को वह अपने पुत्र को बाइक में बैठाकर वापस लौट था। इस क्रम में मठ तुरीअम्बा तालाब के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक चालक दुर्घटना के बाद वहां से भाग गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पिता पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।


