चंदनकियारी | प्रखंड क्षेत्र में मां विपद तारिणी पूजा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। मुख्य आयोजन चंदनकियारी नीचे बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में हुई। सुबह से ही आसपास गांवों से सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना करने पहुंची। पूजा का विधिवत आयोजन पंडित स्वपन कुमार बनर्जी द्वारा संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां विपद तारिणी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि व संकटों से मुक्ति की कामना की। महिलाएं पूजा अर्चना के बाद अपने स्वजनों के सुरक्षा हेतु रक्षा सूत्र बांधा। चंदनकियारी के अलावा प्रखंड के बरमसिया, कुसुमकियारी, कोड़िया, रामडीह, लाघला, रंगमटिया, सिमुलिया सहित कई गांवों में पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।


