बोकारो | 42वें ताइक्वांडो आफिशियल नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार में हुआ। इसमें बोकारो के रेवंत जयेंद्र पाढ़ी ने स्वर्ण पदक, ऋतिका और प्रिया ने रजत पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। चीराचास वास्तु विहार-5 स्थित आरआर नृत्याशाला एंड आर्ट्स की प्रिंसिपल रजनी पाढ़ी ने बताया कि संस्था भारतीय नृत्य, संगीत और मार्शल आर्ट्स को अभिवृद्धि में अपनी कोशिश कर रही है।अब तक 32 बच्चे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्थान पर पहुंच प्रदर्शन किया है। कहा कि उनकी जीत न केवल क्लब और राज्य का गौरव बढ़ाती है, बल्कि झारखंड में एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में ताइक्वांडो के उदय को भी रेखांकित करती है।


