लोक अदालत में 20 मामलों का निष्पादन

सरायकेला| जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय सरायकेला और चांडिल अनुमंडल न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन कर 20 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 1,25,000 का राजस्व भी वसूला गया। इसमें बिजली अधिनियम से संबंधित 10 मामले, जिनमें 98,000 का राजस्व वसूला गया। आबकारी अधिनियम से संबंधित चार मामले, जिनमें 26,000 का राजस्व प्राप्त हुआ। मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित एक मामला, जिससे 1,000 की राजस्व प्राप्ति हुई। इसके अलावा चार आपराधिक संज्ञेय मामले भी सुलह के माध्यम से निष्पादित किए गए। इस लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल सात पीठों का गठन किया गया था, जिनमें से दो पीठ अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल में गठित की गई थी। सभी पीठों द्वारा न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित व जनोन्मुखी बनाया गया, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय व समाधान प्राप्त हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *