सरकार हर मोर्चे पर फेल : गागराई

भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ झारखंड सरकार को शराब व बालू से फुर्सत नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बिना नजराना के कोई काम नहीं होता। वृद्धा-विधवा पेंशन बंद है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति बदतर है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कही। गागराई ने कुमारडुंगी, मझगांव, जगन्नाथपुर प्रखंड के दर्जन भर गांवों का सघन दौरा कर संगठन के सदस्यों से मिलकर संगठन विस्तार, दल की मजबूती, घर-घर तक सदस्यता अभियान को पहुंचने पर चर्चा की गई। गागराई ने जन संपर्क कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने कहा केंद्र सरकार राज्य को भर भर कर पैसा दे रही है।पर इस राशि का दुरुपयोग हो रहा है।जनता को पछतावा हो रहा है।राज्य में परिवर्तन की लहर है।इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंवारदुंगी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिंगवा,मझगांव मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह हेंब्रम, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुनिया कुम्हार, जगन्नाथपुर प्रखंड महामंत्री अश्वनी चतर,जिला अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मजहर हुसैन, डमरूधर बारीक, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंहा, कुमारडूंगी महामंत्री विनय दास, दामु पाठ पिंगवा , सुजीत कु बेहरा, कांग्रेस माझी, बेबी सिंपल पिंगवा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *