गढ़वा | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए गढ़देवी मंदिर में शनिवार को विशेष हवन-पूजन का आयोजन हुआ। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यज्ञ के माध्यम से मन्त्र उच्चारण कर शिबू सोरेन की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गढ़देवी मंदिर को इस पूजा के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह यहां की प्रसिद्ध पौराणिक शक्ति पीठ में से एक है, जहां पर विशेष आराधना का ख़ास महत्व माना जाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी राजन पांडेय ने विधिवत संकल्प कराकर मां गढ़देवी मंदिर के परिसर में हवन पूजन को संपन्न कराया। विदित हो कि शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। उनके तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में उनके समर्थक और चाहने वालों में चिंता बनी हुई है। शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य की लंबी लड़ाई लड़ी और यहां के आदिवासियों के लिए 19 सूत्री कार्यक्रम चलाकर उनके उत्थान के लिए अनेकों प्रयास किए हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष शंभु राम, चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, आशीष अग्रवाल, मनीष कमलापुरी, दीपमाला कुमारी, राजा सिंह, संजय सिंह छोटू, प्रियम सिंह, अजय सिंह, चंदा देवी, गिरजा देवी, पुष्पा देवी, लीलू देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, संजय अग्रहरि, सुजीत चंद्रवंशी, आनंद पांडेय, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, आनंद कुमार, गौतम शर्मा, बड़ू सेन गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, मयंक द्विवेदी आदि उपस्थित थे।


