श्री अमरनाथ जी बी ट्रस्ट ने 3 ट्रक राशन सामग्री और 45 सेवादार भेजे, बालटाल में चौबीसों घंटे चलेगा लंगर

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब लगभग चार दिन शेष रह गए हैं। तीन जुलाई से शुरू हो रही प्रसिद्ध श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सेवादारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार यह यात्रा 9 अगस्त तक 38 दिनों तक चलेगी। यात्रा स्थल पर लंगर लगाने के लिए संस्थाओं ने जालंधर से राशन से भरे ट्रक रवाना करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को श्री अमरनाथ जी बी ट्रस्ट न्यू सब्जी मंडी मकसूदां की ओर से राशन से भरे तीन ट्रक और 45 सेवादारों को बालटाल के लिए रवाना किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्वानों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन करवाया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। संस्था की ओर से तीन जुलाई से नौ अगस्त तक बालटाल में 26वां विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष भारत भूषण के अलावा प्रवीण महाजन, अंकुश अरोड़ा और अविनाश कपूर ने बताया कि भंडारा 24 घंटे चलेगा। इसमें सुबह से रात तक चाय, नाश्ता और भोजन मिलेगा। इतना ही नहीं रात को ठहरने के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था में डॉ. संदीप गोयल, राजेश, कुलभूषण, चंद्र भूषण, अजय जोशी, सतपाल व अन्य सदस्य शामिल हैं। राशन सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना करते श्री अमरनाथ जी बी ट्रस्ट के सदस्य (दाएं) संस्था द्वारा बालटाल में श्रद्धालुओं के रहने व भोजन के लिए बनाया गया शेड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *