NEP PG… साइकोलॉजी में 15 थ्योरी पेपर, 4 प्रैक्टिकल व 1 प्रोजेक्ट वायवा

रांची यूनिवर्सिटी के पीजी साइकोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार यूजी-पीजी साइकोलॉजी के सिलेबस का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिस पर एचओडी डॉ. परवेज हसन की अध्यक्षता वाली बोर्ड ऑफ स्टडीज द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब नए सिलेबस के अनुसार दो वर्षीय पीजी साइकोलॉजी में चार सेमेस्टर में कुल 15 थ्योरी पेपर की परीक्षा होगी। जबकि प्रत्येक सेमेस्टर में एक-एक प्रैक्टिकल पेपर एग्जाम होगा। वहीं सिर्फ फोर्थ सेमेस्टर में एक पेपर प्रोजेक्ट वाइवा प्रावधान किया गया है। पहले दो वर्षीय साइकोलॉजी में चार सेमेस्टर में कुल 12 पेपर का एग्जाम देना पड़ता था। जबकि फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर में एक-एक पेपर प्रैक्टिकल का था। वहीं फोर्थ सेमेस्टर में एक पेपर प्रोजेक्ट वाइवा था। सिलेबस का ड्राफ्ट तैयार करने में डॉ. हसन के अलावा रिनपास के डॉ. अमोल रंजन, डॉ. मीरा जायसवाल, डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. पीपी आशुतोष, सीआईपी की चांदनी मिश्र, डॉ. जेबा, डॉ. रेणु, डॉ. रोजलिना, डॉ. रीता, डॉ. आभा, डॉ. शशी कपूर समेत अन्य का योगदान रहा। पीजी के कई अन्य विभागों द्वारा भी सिलेबस तैयार कर लिया गया है। ये है सिलेबस में शामिल न्यू पेपर पीजी सिलेबस में शामिल न्यू पेपर में बायो साइकोलॉजी, थॉट ऑफ साइकोलॉजी, हिस्ट्री ऑफ साइकोलॉजी, इंडियन नॉलेज सिस्टम, हेल्थ साइकोलॉजी, एजुकेशनल साइकोलॉजी, स्पोट्स साइकोलॉजी शामिल है। वहीं यूजी में साइकोलॉजिकल स्किल्स, इंडियन नॉलेज सिस्टम, रिसर्च प्लानिंग एंड टेक्निक्स शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *