भास्कर न्यूज|भरनो भरनो प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखण्ड शिक्षा स्टेयरिंग कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कृषि पदाधिकारी रामकिशुन ओहदार ने की। बैठक में बीईईओ प्रीति कुजूर समेत कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में कृषि पदाधिकारी द्वारा कहा गया स्कूलों में कितने बच्चे नामांकन कराए और कितने बच्चे स्कूल से निकले इसका आंकड़ा बताएं। नए बच्चों को स्कूल में लाने के लिए शिक्षकों द्वारा क्या प्रयास किया गया है। अगर जो स्कूल के शिक्षक इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उन्हें शो-कोज करें। बैठक में बताया गया कि प्रखंड के कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है। उसे बढ़ाने का प्रयास करें और नहीं तो उक्त स्कूल के एचएम को शो काज करें। बैठक में ओहदार ने कहा कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिये सरकार द्वारा एमडीएम के साथ साथ कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अगर बच्चे की उपस्थिति ही स्कूल में नहीं रहेगी तो योजनाओं का क्या औचित्य रह जाएगा। उन्होंने स्कूल में एमडीएम के अवशेष चावल का अगला बैठक में रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही स्कूलों में लगे किचन गार्डन पर भी चर्चा की गई। मौके पर बीईईओ प्रीति कुजूर, बीपीओ, सूरज लकड़ा, बीआरपी शमीम एजाज, नकुल सरकार, सुभनकर प्रसाद, गुलाम अर्जक, शबिल अंसारी समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।


