श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन में सांस्कृतिक प्रोग्राम:महिलाओं और बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुति, देर रात तक चला कार्यक्रम

अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन के पहले दिन देर रात तक सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बड़े, बच्चे सभी ने पार्टिसिपेट किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा पन्नाधाय के जीवनी पर नृत्य नाटिका, एक बालिका द्वारा पद्मावत के जौहर को अपने डांस के माध्यम से बताना ऑडियंस को लुभा गया। वहीं, 6 साल के माधव जोशी ने भी राजस्थान के ऊपर अपनी कविता बोल कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया। ठंड के बावजूद भी सभी ब्राह्मण समाज जने देर रात तक आयोजन में मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रोग्राम में 25 परफॉर्मेंस हुए अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन चित्तौड़गढ़ में 25 और 26 दिसंबर किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शाम को हुई। उसके बाद रात को सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में समाज जनों ने अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस देकर देर रात तक सभी को पांडाल में ही बैठने को मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक प्रोग्राम की शुरुआत रेवा उपाध्याय ने गणपति वंदना से की। इसके बाद लगातार लगभग 25 परफॉर्मेंस स्टेज पर दी गई। चित्तौड़गढ़ महिला मंडल पन्नाधाय की जीवनी पर नृत्य नाटिका की गई। इसके बाद महिलाओं ग्रुप डांस भी किया। खनक पंचोली ने पद्म के जौहर को अपने डांस के जरिए दिखाया। इस दौरान उन्होंने कांच के ऊपर भी डांस किया। यह सभी परफॉर्मेंस ऑडियंस को देर रात तक बांधे रखा। बच्चों ने भी दी मनमोहक प्रस्तुति प्रोग्राम के दौरान 6 साल के माधव जोशी ने राजस्थान के ऊपर कविता पाठ किया। जो दर्शकों को लुभा गया। नेहाल शर्मा ने तांडव नृत्य और पाखी शर्मा ने अही गिरी नंदिनी पर डांस किया। श्रेया पंचोली ने राजस्थानी पैरोडी कर सबका दिल जीत लिया। अंत में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने सभी के साथ डांस कर उनका उत्साहवर्धन किया। ठंड होने के बावजूद भी करीब रात के 12 तक यह प्रोग्राम चला रहा और समाज जनों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा अपूर्व शर्मा, प्रियांशी व्यास, इनिश्का पंचोली, अधिश्री गील, आराध्या शर्मा, अन्वी व्यास, नवांगी काटिया, स्मृति चाष्टा, भानुप्रिया श्रोत्रीय, सिया शर्मा, प्रियांशी शर्मा, सुधीक्षा व्यास, दक्षिता शर्मा, सरिता शर्मा, अजय झाझड़ा, अरविंद शर्मा ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *