धूरी के लोगों के लिए खुशखबरी:CM मान ने बोले-रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी,54.76 करोड़ की लागत से होगा पूरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खुद के हलके के लोगों को आज सुबह खुशखबरी दी। धूरी में पिछले लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज की लोग मांग कर रहे थे जिसे अब जल्द पूरा किया जा रहा है। इस ब्रिज के बनने से करीब 1 लाख से अधिक की आबादी को लाभ पहुंचेगे। X हेडलर पर जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा-धूरी के लोगों के लिए सौगात, धूरी में रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी दे दी गई है। ये ब्रिज 54.76 करोड़ रुपए से बनने वाला ओवरब्रिज तय समय में पूरा करके लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। हलका धूरी-संगरूर से CM मान का नाता
CM भगवंत मान ने 2012 में विधानसभा क्षेत्र लहरा से पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शिरोमणि अकाली दल बादल छोड़कर आए मनप्रीत सिंह बादल के साथ शुरू किया था। मनप्रीत बादल ने पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई थी, बाद में इसे कांग्रेस में मर्ज कर दिया था। इसके बाद भगवंत मान ने 2014 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी और संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। यही नहीं वह 2017 में जलालाबाद से भी शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। संगरूर से दो बार सांसद जीते, ढींडसा को हराया
भगवंत मान 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह पहला लोकसभा चुनाव 2014 में ही संगरूर से लड़े थे, वहां से 5 लाख 33 हजार 237 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे, सुखदेव सिंह ढींडसा वहां से 3 लाख 21 हजार 516 वोट हासिल कर पाए। मान 2 लाख 11 हजार 516 वोट लेकर जीते थे। इसके बाद 2019 में वह फिर से संगरूर से चुनाव लड़े और उनका वोट शेयर 4 लाख 13 हजार 561 रहा और वह कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 3 लाख 3 हजार 350 वोट मिले थे और मान दूसरी बार 1 लाख 10 हजार 211 वोट से जीते थे। 2022 में भगवंत मान ने धूरी से नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार दलबीर गोल्डी को हराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *