जालंधर| महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से बीपीएड सेशन 2024-26 के प्रथम सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए गए। इस नतीजे में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है, इसमें कॉलेज के विद्यार्थी अमित कसवाना ने 80 फीसदी, कंवलजीत कौर ने 78.3 फीसदी, अभिषेक, सरिता ने 77.5 फीसदी, जसपाल सिंह और रितिका रानी ने 76.7 फीसदी, अमन ने 75.8 फीसदी, रूपांशु, कपिल कुमार और नितेश कुमार ने 75 फीसदी, मनप्रीत, पूजा ने 74.2 फीसदी अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता और विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।


