श्री राधा गोविंद देव मंदिर से निकली रथयात्रा

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री राधा गोविंद देव मंदिर मंडी रोड गोपीनाथ गौड़ीय मठ की ओर से विशाल जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंदिर के मुख्य सेवक यशोदानंदन दास प्रभु ने की। सबसे पहले भगवान का श्रृंगार करते हुए नव वस्त्र पहनाए गए। फिर श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर शर्मा मार्केट, मोहल्ला गोबिंदगढ़ और सैंट्रल टाउन की विभिन्न गलियों से होते हुए मंडी रोड से मंदिर प्रांगण में आरती व भजनों के साथ सम्पन्न हुई। यहां मुख्य मेहमान पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, प्रवीण अग्रवाल, रमेश चंद्र शर्मा, डॉ. विमल शर्मा, गौतम खोसला, सुमित कालिया, संजीव, दीपक बांसल, जतिन बांसल, हर्ष शर्मा, सन्नी दुआ, कुलदीप मेहता, विशाल कालिया, नरिंदर कालिया, गोबिंद शर्मा, अथर्व शर्मा, राकेश चोपड़ा, सदानंद दास, पंकज शर्मा, दीपक, अमित, मनोज गुप्ता, तनिष अग्रवाल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *