नशे में बिजली बोर्ड की मरम्मत करना पड़ा भारी:गुमला में 5 बच्चों के पिता की करंट से मौत, परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के जोराग पीठर टोली गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन बागवार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे। रोशन नशे की हालत में घर पर अकेला था। उसने बिजली बोर्ड में आई खराबी को ठीक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के लौटने पर मिली जानकारी जब परिवार के सदस्य शादी समारोह से वापस लौटे, तो उन्होंने रोशन को मृत अवस्था में पाया। उन्होंने तुरंत रायडीह थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। रोशन अपने पीछे पांच छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है। परिवार के सदस्य बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *