हिसार समेत 9 जिलों में बारिश, गर्मी से राहत:कुरुक्षेत्र में छत गिरी, महिला की मौत; हिमाचल में डैम के पांचों गेट खोले, पंजाब आएगा पानी

हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज (29 जून) मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 9 जिलों हिसार, पानीपत, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश हो रही है। इनके अलावा मौसम विभाग ने कैथल और जींद में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रविवार सुबह बारिश से मकान की छत ढह गई। जिससे नीचे सो रही महिला सोमा देवी (55) की नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि उसका पति मिया राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बहू पूनम देवी ने बताया कि छत गिरने की घटना सुबह 6 बजे हुई। जोरदार आवाज होने पर पड़ोसियों को पता चला। उन्होंने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे रोहतक में 6.5 डिग्री तक तापमान गिर गया। हरियाणा में कल भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ में भी शनिवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान सेक्टर 26 में बापूधाम वाली रोड पर कार धंस गई। यहां कुछ दिन पहले पाइपलाइन डाली गई थी लेकिन उसे पक्के तौर पर बंद नहीं किया गया था। वहीं हिमाचल में आज रविवार क सुबह शिमला में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर भी चक्की मोड पर के पास पहाड़ी से मलबा आ गया। इसके बाद यातायात प्रभावित हुआ और एक साइड ‌आवाजाही हो रही है। वहीं मंडी में पंडोह डैम पूरी तरह से भरने के बाद इसके पांचों गेट खोल दिए गए हैं। इससे पानी ब्यास नदी से कांगड़ा होते हुए पंजाब में जाएगा। मौसम की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *