कांकेर में डिलीवरी से पहले पलटा नया ट्रैक्टर VIDEO:पिकअप से हुई टक्कर, पहिया निकलकर दूर जा गिरा; ड्राइवर घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे 30 पर एक नए ट्रैक्टर और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। यह घटना 27 जून की शाम की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया और उसका सामने का पहिया निकलकर दूर जा गिरा। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। डीलरशिप से एक किसान को डिलीवरी के लिए जा रहा यह नया ट्रैक्टर दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं। उसे तुरंत चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, टक्कर में पिकअप की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर गिर गई। चारामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सड़क से हटाया। नगर चारामा में नेशनल हाईवे के दोनों तरफ 2 अलग-अलग लेन होने के बावजूद दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *