कपूरथला जेल की मानवाधिकार आयोग चेयरपर्सन ने जांच की:कैदियों से मिले, खाना खाकर टेस्ट किया, व्यवस्था देख अधिकारियों को निर्देश

पंजाब मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश ने कपूरथला मॉडर्न जेल की जांच की। उन्होंने जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। जस्टिस प्रकाश ने कैदियों से सीधी बातचीत की। उन्होंने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। जेल की रसोई का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने खुद खाना चखा। चेयरपर्सन ने जेल में स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कैदियों के समय पर इलाज का निर्देश दिया। कैदियों ने अपनी कुछ समस्याएं बताईं। चेयरपर्सन ने मौके पर ही अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सिविल और जेल अधिकारियों ने कैदियों की समस्याओं के तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रजिस्ट्रार के.के. बांसल, ज्वाइंट रजिस्ट्रार डी.डी. शर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट करमबीर सिंह और कमिश्नर नगर निगम कपूरथला अनूपम कलेर मौजूद थे। ADC नवनीत कौर बल, जेल सुपरिंटेंडेंट श्यामल ज्योति, एस.पी. (HQ) गुरप्रीत सिंह, SDM इरविन कौर, सिविल सर्जन डॉ. हरपाल सिंह और अतिरिक्त जेल सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *