भास्कर न्यूज| जालंधर शुक्रवार की रात में एनआरआई सभा की बिल्डिंग के पास मेन सड़क पर पेड़ गिर गया। सुबह में निगम की टीम पहुंची, और पेड़ को हटाने का काम किया। गनीमत रही िक देर रात में पेड़ गिरने से हादसा टल गया। इस दौरान कोई ट्रैफिक नहीं था। सुबह में लोगों ने निगम में फोन पर शिकायत दर्ज कराई। डीसी दफ्तर को जाने वाली मेन रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। टीम सुबह साढ़े दस बजे पहुंची और पेड़ को रास्ते से हटाया। एक पेड़ को हटाने में निगम कर्मियों को तीन घंटे लग गए।


