डोंगरगढ़ में बना 10 करोड़ का आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर:39 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वाई-शेप ओवर ब्रिज भी बनेगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डोंगरगढ़ का दौरा किया। 28 जून को उन्होंने सबसे पहले मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन किए। मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय में 10 करोड़ रुपए की लागत से बना अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का लोकार्पण किया गया। यह सेंटर आसपास के क्षेत्र के लोगों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वाई-शेप ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 39 करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यों की भी शुरुआत की गई। इन कार्यों से शहर में जाम की समस्या दूर होगी और नागरिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष, शहर भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *