भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी की रविवार को राजीव भवन रायपुर में बैठक चल रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल है। इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में विशेष तौर पर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस नेता एजाज ढेबर सहित NSUI के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। मुख्य एजेंडे में 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने जा रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की “किसान-जवान-संविधान जनसभा” को लेकर चर्चा की जाएगी। अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को शामिल करें पीसीसी चीफ दीपक बैज ने NSUI के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 7 जुलाई को आयोजित होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए ज़िला स्तर से लेकर विश्वविद्यालय तक संगठन को सक्रिय करें और अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। आगामी आंदोलनों को लेकर भी चर्चा की इस कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने छात्रों से कहा कि, वे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए मजबूती से खड़े रहें और संविधान बचाने की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएं। बैठक में आगामी महीनों में छात्र आंदोलनों और विश्वविद्यालय परिसरों में NSUI की सक्रियता बढ़ाने की भी रणनीति तय की गई।


