राजनांदगांव| हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव में ओलिंपियन की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की गई। गौरव पथ के मेयर ध्यानचंद चौक पर स्थापित स्मारक में स्थापित स्व.रामनारायण पटेल की प्रतिमा को उखाड़ दिया गया है। बीच में मुख्य प्रतिमा मेजर ध्यानचंद की है। दूसरी दिशा में एयरमैन बेस्टियन की प्रतिमा है। सभी प्रतिमाओं के रंग उखड़ चुके हैं। पटेल की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में निगम आयुक्त ने बसंतपुर थाने में एफआईआर के निर्देश दिए हैं, जुर्म दर्ज नहीं हुआ है।


