फाजिल्का में महिला नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर:अवैध निर्माण कर बनाया था मकान, चोरी समेत दो मामले दर्ज

फाजिल्का में आज पुलिस ने महिला नशा तस्कर का घर बुलडोजर से गिरा दिया। थाना आरनीवाला के अधीन पड़ते टाहलीवाला बोदला गांव में महिला नशा तस्कर के घर को ढहाया गया है l महिला के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज है l एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि आज नशा तस्कर प्रवीण रानी के घर को ढहा दिया गया। यह महिला लंबे समय से नशा तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त थी और इसके खिलाफ पहले से ही एफआईआर 7 मार्च, धारा 21 NDPS एक्ट, थाना अरणीवाला, एफआईआर 27 सितंबर 2023, धारा 379, 411 आईपीसी, थाना अरणीवाला दर्ज है l प्रवीण रानी ने नशा बेचने और चोरी का सामान रखने जैसे गंभीर अपराध किए हैं। सिविल प्रशासन की मांग पर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैरकानूनी रूप से बनाए गए उसके घर को ढहाने की कार्रवाई की। एसएसपी फाजिल्का श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह जंग अभी रुकी नहीं है। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। नशा करने वाले युवाओं नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा
फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल रही जंग में सिर्फ नशा बेचने वालों को काबू नहीं किया जा रहा, बल्कि नशा करने वाले युवाओं को भी नया जीवन देने हेतु उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जा रहा है। उनका इलाज मुफ्त किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे भी इस मुहिम में उनका साथ दें। यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचते या खरीदते हुए नजर आता है, तो तुरंत सूचना फाजिल्का कंट्रोल रूम नंबर 85588-00900 या Safe Punjab चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *