भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना गेट हकीमां पुलिस ने चोरी की बाइक सहित पकड़े 2 आरोपियों की निशानदेही पर 6 स्कूटी और एक बाइक बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान हर्ष कुमार (20) निवासी गिलावाली गेट और अंश कुमार (19) निवासी फतेह सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। हर्ष 12वीं पास है और हाल बाजार की एक स्पोर्ट्स की दुकान में काम करता है। अंश 10वीं पास है और रणजीत एवेन्यू में एक कोठी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। एडीसीपी विशालजीत सिंह और एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई केस नहीं है। दोनों आरोपी बस स्टैंड, कोर्ट रोड और रणजीत एवेन्यू जैसे इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करके देहात एरिया में सस्ते दामों में बेच देते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी और अभी और रिकवरी हो सकती है।


