बस्तर का नया सितारा, घुड़सवारी में जीता कांस्य पदक:बेंगलुरु में इक्वेस्ट्रियन प्रीमियर लीग में जीता, जावंगा एजुकेशन सिटी का है छात्र

छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के जावंगा एजुकेशन सिटी के छात्र जितेंदर वेक ने नया कीर्तिमान रचा है। बेंगलुरु में आयोजित इक्वेस्ट्रियन प्रीमियर लीग में घुड़सवारी में उसने कांस्य पदक जीता है। मेडल जीतने के बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी बधाई दी और कहा कि ये जिले के साथ ही बस्तर के लिए गर्व की बात है। दरअसल, जितेंदर वेक जावंगा एजुकेशन सिटी में ही रहकर कक्षा 10वीं में पढ़ाई करता है। यहां जिला प्रशासन एजुकेशन सिटी में आदिवासी बच्चों को मुफ्त में घुड़सवारी का प्रशिक्षण दे रही है। वहीं जितेंदर भी यहीं प्रशिक्षण ले रहा है। यह प्रशिक्षण रायपुर की एक निजी संस्था दे रही है। डेढ़ साल से चल रहा प्रशिक्षण दरअसल, दंतेवाड़ा जिले में घुड़सवारी का प्रशिक्षण करीब डेढ़ साल से चल रहा है। आदिवासी बच्चे घुड़सवारी के गुर सिख रहे हैं। यहां प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग नस्ल के करीब 10 से ज्यादा घोड़े लाए गए हैं। इन्हें ट्रेनिंग देने स्पेशल ट्रेनर भी है। जिसका सारा खर्च जिला प्रशासन की तरफ से उठाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *