बुजुर्ग को चाकू गोदकर मार डाला, 4 घायल:धमतरी में शराब पिलाने को लेकर विवाद; थाने से लौटने के बाद खूनी संघर्ष

धमतरी जिले में शराब पिलाने की बात को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम मरौद में 2 पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मामला बेरिझर चौकी क्षेत्र का है। 28 जून को दोनों पक्षों में शराब पीने-पिलाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी थी। लेकिन घर लौटने के बाद रात 1 बजे आरोपियों ने फिर हुड़दंग मचाया। छह से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग के 3 बेटे और बहू समेत चार लोग घायल हो गए। मृतक के बेटों और बहू ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर घुसकर हमला जानकारी के मुताबिक, मृतक का बड़ा लड़का रमेश नवरंगे से गांव के ही सत्यम नगारची और करण यादव द्वारा शराब पीने पिलाने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद हुए रंजिश को लेकर करीब रात 11 बजे सत्यम नगारची, करण यादव अपने साथी के साथ सभी लोग लाठी डंडा लेकर घर अंदर पहुंचे। गाली गलौच करते हुये, जान से मारने की धमकी देकर मृतक के बेटे रंजीत नवरंगे, जितेन्द्र नवरंगे, और शेखर नवरंगे को लाठी डंडा से मारपीट भाग गये। मारपीट करने से जितेन्द्र नवरंगे को सिर मे ज्यादा चोट आने पर एम्बुलेंस वाहन 108 से घायल जितेन्द्र को इलाज के लिये शासकीय अस्पताल कुरूद भेजा गया। जांच में जुटी पुलिस कुरूद एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि ग्राम कोडेबोड़ में सामान्य मारपीट की सूचना मिली थी। विवाद बढ़ने से एक ही मौत हो गई। इस मामले के बाद बलवा और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। एसडीओपी रागिनी तिवारी ने यह भी बताया कि दोनों पक्ष थाना पहुंचे हुए थे। थाने में दोनों पक्षों ने मुलायजा करवाने से मना कर दिया। थाने से जाने के बाद फिर विवाद हुआ और विवाद बढ़ गया। बताया गया कि बलबा और हत्या के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक आरोपी फरार है। मारपीट में ये लोग शामिल थे- रामखिलावन नेताम, टोकेश साहू, रितिक गाड़ा, लकेश ध्रुव और के टेकराम सतनामी, करण यादव, रितिक गाड़ा, लकेश ध्रुव, टेकराम सतनामी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *