रायपुर में नाबालिग का मर्डर…CCTV में दिखा संदेही:चाकू-पत्थर से मारकर खेत में फेंका था :क्राइम-सीन पर मिला हत्यारे का सामान

रायपुर में एक हत्यारे ने 10 की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। नाबालिग को चाकू और पत्थर से मारा गया है। नाबालिग के शरीर पर चाकू से गोदने और पत्थर से कुचलने के निशान हैं। मर्डर के वक्त खेत में घसीटने के भी निशान मिले हैं। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव का है। इस घटना के बाद एक सीसीटीवी फोटो भी आई है जिसमें संदेही नजर आ रहा है। दरअसल, वारदात 26 जून की है। गुरुवार दोपहर हल्की बारिश हो रही थी, तभी नाबालिग अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। साहिल सुहेला के सकलोर का रहने वाला है। 26 जून को नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची। घरवाले लड़की को खोजते रहे नहीं मिली। इसी बीच 27 जून को लगभग दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतिका की पहचान की गई। नाबालिग के चेहरे पर चोंट के निशान पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के चेहरे पर चोंट के निशान हैं। घटना स्थल पर मुड़ी अवस्था में एक चाकू भी पड़ा हुआ मिला है। पुलिस के साथ FSL की टीम भी मौके पर थी। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान हैं। नाबालिग और संदेही साहिल धीवर के चप्पल अस्त व्यस्त हैं। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर साहिल धीवर का गमछा रखा हुआ है। चप्पल और गमछे की पहचान साहिल धीवर के पिता ने की है। साहिल धीवर का पता करने पर वह अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया है। साथ ही मोबाइल बंद कर गायब हो गया है। आरोपी को पकड़ने पुलिस कर रही छापेमारी पुलिस को शक है कि संदेही साहिल धीवर नाबालिग को मारकर भाग गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ पुलिस मर्डर की वजह को लेकर भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने नाबालिग को क्यों मारा है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *